*भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर कुरई घाट के गंगा नदी में नदी में मत्स्य बीज को छोड़कर रिवर रिचिंग कार्यक्रम किया संपन्न* *आर पी यादव ब्यूरो चीफ* कौशांबी==विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर आज जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य की उपस्थिति में कुरई घाट के गंगा नदी में मत्स्य बीज को छोड़कर रिवर रिचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित जन-समुदाय को सम्बोधित करते हुए मत्स्य विभाग से होने वाले लाभ तथा गंगा नदी में संचय की गई मछलियों से होने वाले लाभ के बारें में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए सरकार द्वारा अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है, मछली पालन से अच्छी इनकम प्राप्त की जा सकती हैं। इस अवसर पर नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मत्स्य पलकों का पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक मत्स्य विजय पाल, जिला मत्स्य अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान कुराई विजय निषाद उपस्थित रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!