Uncategorized

सही तकनीक,और जैविक खेती अपनाने से किसानों को होगा दो गुना फायदा।

सही तकनीक,और जैविक खेती अपनाने से किसानों को होगा दो गुना फायदा।

एक दिवसीय बीज ग्राम योजनान्तर्गत कृषक प्रशिक्षण आयोजित।।

किसानों को विशेष प्रशिक्षण एवं मिट्टी के अनुरूप बेहतर फसल पैदावार के लिए दी गई जानकारीया

ज्ञानेश्वर बरनवाल ब्यूरो चीफ9TVन्यूज देवरिया

देवरिया जनपद के देसई देवरिया ब्लॉक में कृषि भवन पर आयोजित एक दिवसीय बीज कृषण प्रशिक्षण गोष्ठी की गई। इस अवसर पर कृषि सलाहकार रमेश पति त्रिपाठी ने कहा कि किसानों भाइयों को जैविक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य जाँच पर विशेष रूप प्रशिक्षण किसानों को दिया गया जहां मिट्टी के उर्वरक शक्ति को बढ़ाने एवं स्वस्थ अनाज उत्पादन कैसे करें जिससे हमारी आय दुगुनी हो इसके बारे में किसानों को जानकारी दी कृषि गोष्ठी कार्यक्रम में मुन्ना लाल पासवान (B*T*M) ने किसानों को रासायनिक खाद नियन्त्रण एवं संतुलित उर्वरक खेतों में कितनी मात्रा में खेतों में डालें जिससे फसलों की सेहत पर रासायनिक की मात्रा कम हो। कृषि विभाग के योजनाओं को के बारे में कृषि सलाहकार द्विगविजय सिंह ने कृषि मंत्रालय राज्य सरकार और भारत सरकार की अनेक योजनाओं के बारे कृषि यंत्र, सब्सिडी योजनाओं का लाभ किसानों तक सरकार दे रही इसका लाभ कैसे मिले इसके बारे में कृषि गोष्ठी में किसानों को दी। चूहा नियंत्रण और जैविक खेती के बारे में कृषि सलाहकार फूलचंद निषाद ने जैविक खाद कैसे उत्पाद देशी गाय के गोबर, मूत्र, पीपल के नीचे की मिट्टी, पत्तियां, बुआई से पहले खाद तैयार करने और किसानों को बेहतर तरीके से जानकारी दी। ताकि किसानों की फसलों का नुकसान ना हो जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।साथ ही फसल का लाभ मिले एवं जैविक खेती के माध्यम से करने का सुझाव किसानों को दिया गया। डॉ के पी सिंह ने पशुपालन के बारे कृषि गोष्ठी पर किसानों को विशेष रूप प्रशिक्षण दिया इस दौरान देसई विकास खण्ड अधिकारी अरुण कुमार पांडे, कृषि सलाहकार फूलचंद निषाद, रमेश पति त्रिपाठी, दिव्गविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, मेवालाल भारती ( AGO), देवेन्द्र कुमार पटेल (AGO)श्री राम राव, धन्यजय त्रिपाठी, सतेंद्र गुप्त, विद्यासागर विश्वकर्मा, सुनीता कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अवधेश सिंह, अजय यादव, ध्रुव नारायण,राम किसुन सिंह, छेदी सिंह, व्यास मुनि, रामप्रीत, ताराबाबू सिंह इत्यादि उपस्थित रहे कृषि गोष्ठी का संचालन मुन्ना लाल पासवान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!