Uncategorized

बजरंगबली चौक राजनगर तेलिया बथान में रामधुनी यज्ञ को देखने के लिए उमड़ी जनसैलाब

बजरंगबली चौक राजनगर तेलिया बथान में रामधुनी यज्ञ को देखने के लिए उमड़ी जनसैलाब

ब्यूरो रिपोर्ट/खगरिया 

खगरिया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री 108 बजरंगबली चौक राजनगर तेलिया बथान में हो रही रामधुनी महा यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।आपको बता दें कि हरे राम हरे कृष्ण की भजन से पूरा तेलिया बथान में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

दूर दूर से देखने के लिए श्रद्धालु गण पहुंचे हुए हैं। साथ ही कहा जाय तो एक तरह से मेला लगा हुआ है।वहीं बालमुकुंद मंडल जो कि इस रामधुनी यज्ञ के मुख्य आयोजक हैं। बालमुकुंद मंडल जी ने प्रेस को बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2025 को रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ किया है,और 12 फरवरी 2025 के शाम में रामधुनी यज्ञ की समाप्ति होगी। वहीं अगर बात करें इस रामधुनी यज्ञ में श्री शारदा संगीत मंडली खजूरी (सहरसा), मां भगवती म्यूजिकल ग्रुप औता (गौछारी) एवं अन्य मंडली में भाग लिया। नर्तकी ने भी एक से बढ़कर एक कला की प्रदर्शन की, जिसे आप लाइव तस्वीर में देख सकते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशल किशोर(अध्यक्ष), राजेश ठेकेदार (सचिव), वीरेन्द्र मंडल, अजय मंडल, मणिकांत मंडल, राजकुमार जी के अन्य लोगों की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!