*अज्ञात कारणों के चलते युवक का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला*
*मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी*
*रामकिशोर यादव लखनऊ*
मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव लिप्टिस पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने दो लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव निवासी रिंकू का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर मुमताज के बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीण ने पेड़ पर लटका शव देखकर पुलिस सहित परिजनो को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
मृतक रिंकू की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया बीते 28 जनवरी को गांव के दो लड़कों के साथ रिंकू कहीं जा रहा था तभी तेरवा गांव की मोड़ के पास अम्मार गाजी की मोरंग गिट्टी की दुकान पर अम्मार गाजी और लड़कों में कहां सुनी हो गई। जिस पर अम्मार गाजी ने लड़कों को पीटा और पुलिस को बुलाकर उनको पकड़वा दिया था 29 जनवरी को अम्मार गाजी ने अज्ञात में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने 151 का चालान किया था छूटने के बाद से रिंकू गुमसुम रहने लगा। 2 फरवरी को सुबह किसान मोहनलाल अपने खेत में पानी लगा रहे थे तभी उनकी नजर मुमताज के लिप्टिस पेड़ों पर पड़ी जहां पेड़ों के बीच देखा कोई फांसी के फंदे से लटका हुआ है।पास जाकर देखा तो उसके पैर जमीन में लगे थे और घुटने मुड़े हुए थे जिससे प्रतीत होता है हत्या कर शव फाँसी के फंदे से लटका कर फांसी का रूप दिया गया।मृतक की मां का कहना है कि रिंकू का अम्मार गाजी और सुभाष के अतिरिक्त किसी से कोई विवाद नहीं था इसलिए उन्होंने दोनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।