*देश के महानायक हैं छत्रपति शिवाजी कौशल*
*शेरवा बभनौली में समारोहपूर्वक मनाई गई शिवाजी की पुण्यतिथि*

*देश के महानायक हैं छत्रपति शिवाजी कौशल*
*शेरवा बभनौली में समारोहपूर्वक मनाई गई शिवाजी की पुण्यतिथि*
*ज्ञानेश्वर बरनवाल ब्यूरो चीफ 9टीवी न्यूज़*
देवरिया। कुर्मी समाज के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को भलुअनी विकास खंड क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव में समारोह आयोजित कर देश के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि धूम – धाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने अखंड भारत की एकता और समरसता के प्रतीक शिवाजी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदानों को याद कर नमन किया।
मुख्य अतिथि अपना दल के संस्थापक सदस्य / प्रदेश सचिव कौशल सिंह ने शिवाजी को नमन करते हुए कहा शिवाजी न केवल कुर्मी समाज के बल्कि भारत गणराज्य के नायक थे। उनके कुशल प्रशासनिक और नेतृत्व की क्षमता के बल पर उन्हें छत्रपति की उपाधि से सम्मानित किया गया। वह दूरदर्शी सोच के धनी थे।
अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और सम्मान को हमेशा आगे रखा। उनकी सोच देश को गौरवशाली बनाने की थी।
सपा के जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी डॉ विवेक सिंह पटेल ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज देश के आदर्श और गौरव हैं। कुर्मी समाज की ताकत की ताकत के साथ ही प्रणेता हैं। समाज ऐसे महापुरुषों का सदैव ऋणी रहेगा। यह उनकी सिंची हुई पावन धरती है। आज समय की मांग है कि उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा जाय। तभी उनके सपने साकार होंगे।
भाजपा नेता विजय पटेल ने कहा कि देश शिवाजी के संघर्ष, त्याग, बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने अखंड भारत का निर्माण कर आधुनिक भारत का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमें अपने संगठन पर बल देने की जरूरत है।
अपना दल के जिलाध्यक्ष रविकर पटेल ने शिवाजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया कहा कि
हम सभी उनके सपनों को साकार करेंगे।
समारोह को मिंटू सिंह पटेल, विश्वकर्मा पटेल, उदय प्रताप पटेल, विश्वकर्मा पटेल, फुलबदन पटेल, प्रमोद पटेल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मानसिंह पटेल और संचालन रोहित पटेल ने किया।
इस दौरान भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज पटेल, परशुराम पटेल, अरुण पटेल, नंदलाल सिंह पटेल, बालक नाथ, हरेंद्र सिंह पटेल, विजय बहादुर पटेल, अमित सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।