दूसरे दिन भी रामधुनी यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही

दूसरे दिन भी रामधुनी यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही
ब्यूरो रिपोर्ट/खगड़िया
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कुलहरिया गांव में हो रामधुनी यज्ञ में भाड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। जबकि आज रामधुनी यज्ञ की दूसरी दिन है। इस रामधुनी यज्ञ में जय मां दुर्गा रामधुनी मंडली मरैया, मां भगवती रामधुनी मंडली दुखा टोला,शिव दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप गौछारी, एवं जय महा लक्ष्मी महिला कीर्तन मंडली ग्राम इनरुआ -2 सदर अस्पताल पूरब गेट जिला -सुनसरी (नेपाल) ने भाग लिया।
आपको बता दे कि पूरा कुलहरिया गांव में भक्तिमय माहौल है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ है। हरे राम हरे कृष्ण की आवाज पूरा गांव में गूंज रहा है वही नर्तकी भी एक से बढ़कर एक कला की प्रदर्शन करते नजर आए जिसे आप लाइव तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं।
वहीं अगर बात करे लाइट एवं साउंड सिस्टम की तो सारजन लाइट एंड टेन्ट हाउस ने भी गजब की मंडप की सजावट की है। आकर्षक लाइट एवं साउंड भी लगाई गई है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष तिवारी, अखिलेश तिवारी, अमन कुमार, सारजन तिवारी, कपिलदेव तिवारी के साथ तमाम सतखुट्टी टोला कुलहरिया गांव के युवाओं की अहम भूमिका निभाई।