उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लेकर की संस्कृति और आध्यात्म की वंदना
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लेकर की संस्कृति और आध्यात्म की वंदना
महाकुंभ नगर, 26 जनवरी 2025।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ नगर में परम पूज्य संतों और महामंडलेश्वरों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संतों से संवाद करते हुए भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता में उनके योगदान की सराहना की और महाकुंभ मेले में उनकी उपस्थिति को आध्यात्मिकता का केंद्रबिंदु बताया।
मौर्य सर्वप्रथम परम पूज्य महामंडलेश्वर नामदेव दास त्यागी जी महाराज (कंप्यूटर बाबा) के आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। महाकुंभ जैसे दिव्य आयोजन में संतों की उपस्थिति इसे और अधिक पवित्र और प्रभावशाली बनाती है।
इसके पश्चात, उप मुख्यमंत्री ने जूना अखाड़ा स्थित आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज के आश्रम का दौरा किया। उन्होंने श्री अवधेशानंद जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कहा कि आपका मार्गदर्शन भारतीय संस्कृति और समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।