Uncategorized

तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया साधु संतो के लिए भजन कीर्तन एवं कम्बल कार्यक्रम।।

तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया साधु संतो के लिए भजन कीर्तन एवं कम्बल कार्यक्रम।।

उमेश निषाद देवरिया तहसील

सनातन धर्म के लिए साधु महात्मा अहम हिस्सा सेवा ही धर्म है जनार्दन कुशवाहा

देवरिया जनपद के नव सृजित तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा द्वारा अपनी माता के ब्रह्म भोज के दूसरे दिन संत समाज को अपने पैतृक का आवास पर भजन कीर्तन कार्यक्रम रखा। जिसमें बड़ी संख्या में आए संत साधु महात्माओ को भोजन कराया गया साथ ही उन्हें कम्बल वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया।आपको बता दे की तरकुलवा नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा की माता स्वर्गीय फुलेश्वरी देवी पूर्व में ग्राम पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। उनके द्वारा समाज के लिए निरंतर विकास और सामाजिक कार्य आजीवन कार्यों को लेकर लगी रही। जिनके स्मृतियों को याद कर हर वर्ग के लोगों ने ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें श्रद्धां सुमन अर्पित किया।आज दूसरे दिन तरकुलवा नगर पंचायत अध्यक्ष के पैतृक आवास पर साधु,संत, महात्माओं के लिए भजन कीर्तन प्रोग्राम रखा गया था जहां संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। आए संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने कहा कि पूज्य स्वर्गीय श्रद्धेय माता जी की ब्रह्मभोज में आए सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं पूज्य स्वर्गीय श्रद्धेय माता जी के दिखाएं मार्ग पर आजीवन चलने का प्रयास करेंगे। आज हम दूसरे दिन साधु भजन कीर्तन कार्यक्रम संत समाज के लिए रखा गया जिसमें आए सभी संत समाज का भोजन ,दक्षिणा,और कंबल वितरण किया गया सनातन धर्म हमारे देश की धार्मिक सांस्कृतिक का अहम हिस्सा है। सभी धर्मों का सम्मान बढ़कर कुछ नहीं है। इस दौरान उन्हें बढ़ती ठंड और ग़लन मौसम में साधु संत महात्माओं को बड़ी संख्या में कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर तरकुलवा नगर पंचायत
वार्ड नंबर 1 जितेंद्र प्रसाद वार्ड नंबर 3 मैनेजर कुशवाहा वार्ड नंबर 4 प्रदीप सिंह वार्ड नंबर 5 विनोद गुप्ता वार्ड नंबर 7 विक्की दुबे वार्ड नंबर 10 राधेश्याम तिवारी वार्ड नंबर 11 राम बॉक्स सिंह वार्ड नंबर 13 सूरज गुप्ता वार्ड नंबर 14 महेंद्र यादव 15 विवेक कुशवाहा मुख्य मुकेश कुमार गुप्ता राजेश मोदनवाल रामपुरेश कुशवाहा राम बहाल पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!