*संविधान गौरव अभियान का कार्यशाला सादुल्लानगर मंडल किया गया*
*संविधान गौरव अभियान का कार्यशाला सादुल्लानगर मंडल किया गया*
राधेश्याम गुप्ता ब्यूरो चीफ बलरामपुर
सादुल्लानगर बलरामपुर।आपको बता दे की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का बैठक तुलसी विद्या मंदिर सादुल्लानगर में किया गया।
इसी क्रम में बताया कि जिसका उद्देश्य संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना और विशेषकर अनुसूचित जाति (SC) बहुल क्षेत्रों में जागरूकता करना है। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिष्णु प्रताप गुप्ता के नेतत्व मे किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसी क्रम में
महँथ वीरेंद्र दास,बहरैची प्रसाद गुप्ता,अवधेश उपाध्याय,सियाराम सरोज ने डा०भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला।आयोजित बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किये। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि यह अभियान संविधान के प्रति कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ है, और संविधान सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का विषय है।सम्भल जैसे स्थान को कैसे बिपक्षी द्वारा किस प्रकार दुष्प्रचार किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष बिष्णु गुप्ता ने किया और आए हुए सभी देवतुल कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया। जिसमें
उपयुक्त कार्यक्रम में उपस्थित मनोज श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष बिष्णु गुप्ता,महँथ बीरेंद्र दास, रमेश चंद तिवारी, अध्यक्ष गुड़िया वर्मा,अरविन्द मिश्रा,बहरैची प्रसाद गुप्ता,दीपचंद जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, रमेश चौहान,सुमित सिंह,बिजय गुप्ता, रामबहोर वर्मा, अनंत कुमार गुप्ता (अंटू गुप्ता)भगवान पूजन पटेल,हनुमान प्रसाद,अरविन्द तिवारी,राम मूरत प्रजापति, कमलेश गुप्ता सियाराम सरोज तेज बहादुर यादव दयाशंकर तिवारी श्याम जी वर्मा प्रमोद त्रिपाठी ओम प्रकाश सिंह गम भारती, राम अवध शर्मा सहित सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष,व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।