Uncategorized

पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया गयाl

पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया

सुधा श्रीवास्तव

 

प्रयागराज/नैनी क्षेत्र के गुरुद्वारा सहित कई जगहों पर लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया रिफ्यूजी कॉलोनी,पीएसी,काजीपुरा,ए.डी.ए आदि मोहल्ले में लोहड़ी पर्व विभिन्न धर्मों व समुदाय के लोगों के साथ गीत-संगीत के साथ यह त्यौहार उत्साह से मनायाl


सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र ने लोहड़ी उत्सव में शामिल होकर कहा कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,भूण हत्या बंद करो,बेटियों को संसार में आने दो तभी लोहड़ी की सच्ची खुशियां मिलेंगी,लोहड़ी के त्यौहार नव वधू एवं पहले बच्चे की लोहड़ी विशेष रूप से कई जगह सामूहिक मनाई गई,खुले स्थान पर पवित्र अग्नि जलाई गई और परिवार व पड़ोसी संघ लोकगीत गाते नए धान के लावे के साथ खीर,मक्का,गुड,रेवड़ी,मूंफली आदि पवित्र अग्नि को समर्पित करते हुए परिक्रमा कर लोगों ने सर्व समाज की समृद्धि की कामना के साथ जलती अग्नि के चारों और गोला बनाकर नृत्य किया अग्नि के समक्ष हर कोई सेल्फी लेने में मशहूर रहा।

गुरुद्वार में संध्या 6:00 बजे से 8:00 बजे तक गुरबाणी का पाठ,त्यौहार की कथा विचार,शब्द कीर्तन,संगत ने गुरु का नाम जप कर आशीर्वाद प्राप्त कियाl
लोहड़ी पर्व पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र भाजपा ने जगह-जगह लोहड़ी पर्व पर एकत्रित परिवार,आस-पड़ोस,मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पर्व का आयोजन का उद्देश्य बेटियों को बेटों के बराबर मान-सम्मान मिले और लोगों की नकारात्मक सोच बदलना आज लोहड़ी के पर्व की पवित्रता सैकड़ों गुना बढ़ गई है क्योंकि यहां भारतीय सांस्कृति में देवी के रूप में पूजी जाने वाली कन्याओं की लोहड़ी मनाई जा रही है सच है जिनके यहां बेटी ने जन्म लिया व नववधू का आगमन हुआ है पंजाबियों ने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर बेटी के जन्म वा नववधू के आगमन पर पहली लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाने की प्रथा हमें अपने पूर्वजों पर गौरवान्वित करती हैl क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र भाजपा ने आगे कहा कि वास्तव में पंजाब और पंजाबी समाज ने बेटियों की लोहड़ी मनाने की पहल कर देशवासियों का ध्यान बेटियों के मान-सम्मान से जोड़कर पर्व मनाने की पवित्रता को दुगुनी कर दियाl
इन पर्व से सामाजिक चेतना जगाने के साथ परस्पर मैत्री एवं सद्भाव का भी संदेश मिलता हैl हम सबको लोहड़ी पर्व पर “कन्या भ्रूण हत्या न करने” के प्रति जागरूक होने के साथ साथ महिलाओं के प्रति भेदभाव निवारण के रूप में शपथ लेते हुए लोहड़ी त्यौहार मनाना हैl
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह,परमिंदर सिंह बंटी,ज्ञानी जसपाल सिंह,सरदार पतविंदर सिंह,लखविंदर सिंह,राजू,कमल,चरणजीत सिंह,
हरप्रीत,रूपिंदर,हरविंदर,जसप्रीत,लखवीर सिंह,हरजीत सिंह, सतनाम सिंह सहित बड़े बच्चे,महिलाएं,बुजुर्ग सभी धर्म संप्रदाय के बड़ी संख्या ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!