*नव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, समस्याएं, युद्ध को सुलझाने के लिए बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया उपाय*

*नव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, समस्याएं, युद्ध को सुलझाने के लिए बाबा उमाकान्त जी महाराज ने बताया उपाय*
विश्व शांति और सुरक्षा के लिए नव वर्ष पर सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने विश्व के प्रभावशाली राजनेताओं और धर्म प्रमुखों को विशेष सन्देश दिया है।
उन्होंने कहा जो धार्मिक नेता इस समय मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं, अपना नाम करने के लिए कि हमको लोग नेता मान लेंगे, धार्मिक भावना में हम मंत्री मिनिस्टर बन जाएंगे, यह जो धर्म युद्ध, विश्व युद्ध कराने में लगे हुए हैं, ऐसे नेताओं से प्रार्थना है कि युद्ध को टालो। विश्व युद्ध की संभावना बन रही है।
बाबा जी ने विशेष रूप से अमेरिका, रूस, चीन और भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अपील की है कि वे एक साथ बैठकर विश्व शांति की रूपरेखा बनाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लड़ाइयां ज़र, ज़मीन और जोरू के पीछे ही हुई हैं, इसलिए हमें इन मुद्दों का समाधान निकालना होगा।
बाबा जी ने यह भी कहा कि युद्ध के हथियारों को नष्ट कर देना चाहिए और मानव धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने लाभ और सम्मान के लिए दूसरों का नुकसान नहीं करना चाहिए।