*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा के आर०बी०एस०के० के चिकित्सक द्वारा पिछले लगभग 06 माह से अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए न पाये जाने पर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा के आर०बी०एस०के० के चिकित्सक द्वारा पिछले लगभग 06 माह से अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए न पाये जाने पर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए सेवा समाप्त करने के दिए निर्देश*
*आर पी यादव ब्यूरो चीफ*
कौशाम्बी:जिलाधिकारी मधूसूदन हुल्गी द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं-100 दिवसीय टी0बी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा आईडी, एच०आर०पी०/वीएचएनडी सत्रों की सघन मांनीटरिंग एवं गर्भवती महिलाओं की जॉच के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई।
जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यकम के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी प्रदेश मे 59 वें स्थान था, जो अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कडी मेहनत से जनपद प्रदेश में अब 19 वॉ स्थान प्राप्त कर लिया है। शेष दिनों में और प्रगति की जायेंगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम के अन्तर्गत आरबीएसके की टीम द्वारा 6206 एच०आर०पी० चिन्हीकरण किया गया तथा उनका उपचार एवं जटिल केसों को रेफरल किया गया। टीम द्वारा बेहतरीन काम करते हुए अपने क्षेत्र मे एचआरपी किशोरियों में एनीमिया की जांच एवं उपचार किया गया। सैम एवं मैम बच्चों का उपचार तथा संदर्भन किया गया। 02 बाल मृत्यु का आडिट कर मृत्यु के कारण का पता किया जा रहा है, जिससे बाल मृत्यु को रोका जा सकेंगा।
जिलाधिकारी ने आभा आई०डी० की जानकारी प्राप्त की आभा आईडी प्रगति कम पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्च 2025 से पूर्व शत-प्रतिशत आभा आई०डी० बनाया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्हांने समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकाररियों को अपने-अपने आवंटित ब्लांक में एच०आर०पी० एवं वीएचएनडी सत्रों की सघन मांनीटरिंग किये जाने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए बेड साइट कर्टेन तथा इक्जामिनेशन टेबल क्रय करने के निर्देश दियें। उन्हांने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानो के माध्यम से टेबल क्रय वी०एच०एस०एन०डी० को उपलब्ध धनराशी से कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाये।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा के आर०बी०एस०के० के चिकित्सक डा० वीरेन्द्र कुमार द्वारा पिछले लगभग 06 माह से अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए न पाये जाने पर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए सेवा समाप्त करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने निष्काशित आशाओ का संबंधित ब्लाक के नोडल अधिकारी द्वारा सेवा समाप्त की कार्यवाही करने के भी निर्देश दियें।