हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा मंडल का हेतिमपुर में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन।।
हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा मंडल का हेतिमपुर में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन।।
उमेश निषाद देवरिया तहसील
देवरिया जनपद के नव सृजित आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर उमापति सिंह का प्रथम आगमन होने पर हेतिमपुर नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आपको बता दें कि इस समय बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में नए मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है इसी क्रम में देवरिया जिले के सभी मंडल अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है इस बार नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह को बनाया गया है जो भाजपा की भूमिपृष्ठि से सन् 1990 से जुड़े हैं पार्टी के वरिष्ठ समर्पित कार्यकर्ताओ में उनकी गिनती होती हैं पूर्व में वो देसई मंडल उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। लम्बे समय से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी से जुड़े रहे। उनकी निष्ठा और आम लोगों पार्टी कार्यकर्ताओ से आत्मीय संबंध ही उन्हें अलग बनाती हैं। उल्लेखनीय हैं कि लोकसभा चुनावों में उपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलने से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन में फेरबदल की रूप रेखा शुरू हो गई है। इस बार देसई देवरिया मंडल के अध्यक्ष पद के कुल सात पार्टी कार्यकर्ताओ ने आवेदन किया था जिसमें पार्टी द्वारा उमापति सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया हेतिमपुर नगर पंचायत में आगमन होने पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, धन्यजय त्रिपाठी, उमेश निषाद, लखन प्रताप राव,जाकिर हुसैन, धर्मेन्द्र यादव , वशिष्ठ शर्मा, मैना सिंह ,सत्यम गिरी, धर्मेन्द्र सिंह, फेकू निषाद, गोलू गिरी, सुनील गिरी इत्यादि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।