आज गुरुवार को भिटौरा ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हुआ संपन्न..*
*🔰हुसैनगंज फतेहपुर यूपी*
————————————–
*HUSAINGANJ NEWS*
————————————–
*👉 आज गुरुवार को भिटौरा ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हुआ संपन्न..*
*👉 सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 103 जोड़ों का हुआ विवाह…*
*👉 सामूहिक विवाह समारोह में 127 जोड़ों ने कराया था रजिस्ट्रेशन..*
*👉 कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद..*
*👉 हुसैनगंज* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज भिटौरा ब्लाक परिसर में विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया! सरकार की इस योजना में सामूहिक रूप से विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़ों को लड़की के खाते में 35 हजार रुपए व शादी में मिलने वाला उपहार दिया जाता है! आज भिटौरा ब्लाक परिसर में संपन्न हुए कार्यक्रम में 127 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था! जिसमें 103 जोड़ों की शादी हुई! जिसमें आचार्य जी ने सभी जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराई, और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया! आज की कार्यक्रम में भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, ADO समाज कल्याण अनिल कुमार सिंह,ADM (J) धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी बीडीओ भिटौरा श्वेता सिंह (SDM), प्रधान जितेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि आदित्य कुमार लोधी, भिटौरा प्रधान संघ अध्यक्ष स्वामी शरण पाल, भोला शंकर द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार प्रधान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे!!