*कौशाम्बी आएँगे मंत्री अनिल राजभर*
*टीवी 9लाइव*
*आर पी यादव*
*कौशाम्बी।**दिनांक 27/12/2024 को कौशाम्बी में श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर का भ्रमण कार्यक्रम होगा। सुबह 08:00 बजे वाराणसी से कौशाम्बी के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:00 बजे कांशीराम अतिथि गृह ओसा मंझनपुर में उनका आगमन होगा। आगमन के पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और कई जगह भ्रमण कार्यक्रम आयोजन करेंगे। साथ ही प्रधान मंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार की गई घरौंनी को डिजिटल वितरण करेंगे। उसके पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।