जनपद बांदा में जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

जनपद बांदा में जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट बांदा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद बांदा में जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट, 2015 के अन्तर्गत वूलनरेबल चिल्ड्रेन / चिल्ड्रेन इन कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ/शारीरिक रूप से अक्षम/असुरक्षित/संवेदनशील बच्चों को विधिक सेवाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु विधिक सेवा ईकाई (एल एस यू सी) लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन किया गया हैं। इस इकाई में सम्मिलित सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु दिनांक 10-12-2024 एवं 11-12-2024 को 02 दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ मंगलवार 10 दिसंबर 2024 से किया गया जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश- बांदा डा० बब्बू सारंग द्वारा फीता काटकर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा यह भी बताया गया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं एवं इकाई द्वारा किशोर न्याय (बच्चो की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 के अन्तर्गत न सिर्फ बच्चों को विधिक सेवाएं प्रदान की जायेगी अपितु भारत के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धताओं के अनुशरण में कमजोर बच्चों के लिये एक निवारक, रणनीतिक, आवश्यकता आधारित और उत्तरदायी कानूनी सेवा कार्यक्रम के कार्यान्वयन की परिकल्पना को वास्तविक रुप मिलेगा। कार्यशाला में वरुणा बशिष्ठ- सिविल जज (सी०डि० / त्वरित पथ) / प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड, बांदा द्वारा किशोर न्याय (बच्चो की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम- 2015 के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली विधिक सेवाओं के सम्बंध में व्यापक प्रकाश डालते हुए सदस्यों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में किशोर न्याय बोर्ड-बांदा की ओर से नीरज सिंह व शान्ती अवस्थी द्वारा, प्रोबेशन कार्यालय – बांदा की ओर से वन स्टाप सेण्टर की केन्द्र प्रबन्धक रमा
साहू व अनीता वर्मा द्वारा, बाल कल्याण समिति – बांदा की ओर से उपस्थित विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा भी इकाई के सदस्यों को विस्तार से जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का संचालन आलोक कुमार वर्मा-सिविल जज ( जू०डि० / त्वरित) – बांदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमलेश दुबे – अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत – बांदा, चन्द्रपाल
द्वितीय, प्रथम अपर जिला जज-बांदा, डा० विकास श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एससी.एसटी.) – बांदा,
निरन्जन कुमार, अपर जिला जज (डीएए० ) – बांदा, छोटेलाल यादव – अपर जिला जज (ई.सी. एक्ट)—बांदा, गुणेन्द्र प्रकाश – अपर जिला जज – बांदा, हेमन्त कुमार अपर जिला जज (पॉक्सो)—बांदा, पल्लवी प्रकाश-अपर जिला जज (त्वरित पथ) – बांदा, श्रीपाल सिंह अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा, भगवानदास गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट–बांदा, गरिमा सिंह, सिविल जज (सी०डि०) – बांदा, सुचेता चौरसिया, अपर मुख्य
न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेल्वे) – बांदा, वरुणा बशिष्ठ, सिविल जज (सी०डि० / त्वरित) – बांदा, शिवशक्ति हर्षवर्धन, अपर सिविल जज ( जू० डि० ) – बांदा, पवन सिंह तोमर, अपर सिविल जज (जू0डि0)– बांदा, मुनि कुमार सिंह, सिविल जज ( जू०डि0/त्वरित)- बांदा, आलोक कुमार वर्मा- सिविल जज (जू0डि० / त्वरित) – बांदा, कौशल किशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम–बांदा, कविता अग्रहरि – वरि०लि०, शीरीन फातिमा – एड0, मोहम्मद हनीफ–एड0, मोहम्मद फारुक–एड0, राशिद अहमद – डी.ई.ओ. व नासिर अहमद के साथ पराविधिक स्वयं सेवक सुमन शुक्ला, राहुल सिंह, रिन्की अहिरवार, अशोक त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह, तरुण कुमार खरे आदि उपस्थित रहें।