भा. कि. यू. भानू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपध्यक्ष मिशअल फातिमा व प्रदेश महासचिव कनीज फातिमा बनी
भा. कि. यू. भानू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपध्यक्ष मिशअल फातिमा व प्रदेश महासचिव कनीज फातिमा बनी
मेराज अहमद मंडल /क्राइम ब्यूरो चीफ
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर जरवल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिराहिमपुर बिल्हौरा जनसंपर्क कार्यालय पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव किसान नेता हसनैन खान के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में विकास खण्ड फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत खालिदपुर निवासिनी अधिवक्ता मिशअल फातिमा को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष व कनीज फातिमा को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। मीडिया कर्मी मोहम्मद मुकीद से फोन पर वार्ता करती हुई महिला प्रकोष्ठ कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मिशअल फातिमा ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट्स ब्यूरो ऑफ़ इंडिया मानवाधिकार कि मै राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं हमेशा समाज हित तथा महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठती हूं तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का काम करती हूं अब किसान मजदूर मजलूम की आवाज को बुलंद करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है।
राष्ट्रीय महासचिव हसनैन खान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) संगठन से महिलाओं को जोड़ने का उनका उद्देश्य महिलाओं के हित में कार्य करना, उनकी विभिन्न समस्याओं का निदान करना और महिला वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी समय से अधिवक्ता मिशअल फातिमा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल ह्यूमन राइट्स ब्यूरो ऑफ़ इंडिया (मानवाधिकार) समाज हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संघर्ष और समाज में किए गए कार्य को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हसनैन खान ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया है। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शिव भूषण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष तौहिद आलम, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बहराइच एडवोकेट नुरुस्सलाम खान, मंडल महासचिव अल्ताफ, तहसील अध्यक्ष कैसरगंज अशफाक रहित संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।